जो भी दिल में है छुपा मुझको तो दिखा दीजे

जो भी दिल में है छुपा मुझको तो दिखा दीजे,

जो ज़ुबा तक न आ सके तो आँखों से जता दीजे,

 

प्यार है हमसे तो खुल कर के ही बयां कीजे,

न हो कोई बात तो इशारे में ही ये खता कीजे,

 

यूँ तो ख़्वाबों में बनाई हैं बातें कितनी,

न हो मंज़ूर तो गुज़ारिश है के भुला दीजे,

 

रखके सीने से लगाई हैं यादे तेरी,

अब सरेआम न इनको  यूँ हवा दीजे,

 

जो भी दिल में है छुपा मुझको तो दिखा दीजे॥

राही (अंजाना)

Comments

One response to “जो भी दिल में है छुपा मुझको तो दिखा दीजे”

  1. Abhishek kumar

    Gajab

Leave a Reply

New Report

Close