पुराना साल जा रहा है
और नया साल आ रहा है
नए साल की तरह तुम भी आओगी ना
जिस तरह मैंने तुम्हें चाहा
तुम भी मुझे चाहोगी ना
भूल जाऊंगा सारी शिकायते
तुम्हारे आने पर, बस इतना बता दो
शिद्दत से नए साल पे गले लगाओगी ना
रोते है जिस तरह तेरी याद में,
तुम मत रोना इस तरह
बस ये बता दो मुझे रोते हुए चुप कराओगी ना
तुम भी आओगी ना
दिसम्बर में जागे है जज़्बात मेरे कुछ इस तरह
की सलवटे बताती है कि करवटों में बीती रात है
बताओ मेरे जज़्बातो को समझाओगी ना
तुम भी आओगी ना
नहीं आना तुम्हे तो कोई बात नही
मुझे अपने घर बुलाओगी ना
आ रहा है नया साल
तुम भी आओगी ना ।।
(तुम भी आओगी ना)
Comments
5 responses to “(तुम भी आओगी ना)”
-
Good
-
वाह
-

वाह
-
Waah
-

Nice
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.