तेरी कहानी का तू सिकंदर है।।

जब चारों ओर कीचड़ दिखा, असमंजस तेरे अंदर है।
नादान बला, आईना वो नहीं, तेरी रूह तो कमल सी सुंदर है।।

दिखा हर तरफ एक धुआँ तुझे, कहीं आग लगी भयंकर है।
जग छान लिया, कुछ मिला नहीं, मुई आग वो तेरे अंदर है।।

मत बुझा उसे, वो भड़कने दे, जैसे आग का समुन्दर है।
अपनी ज़िन्दगी बेफिक्र तू लिख, तेरी कहानी का तू सिकंदर है।।

गर हुआ सामना क़ातिल से, और पड़ते दिल पे खंजर हैं।
कोई रोक सके तो रोके ज़रा, तू भी क्या कम बवंडर है !!

Comments

14 responses to “तेरी कहानी का तू सिकंदर है।।”

  1. Mohit Sharma Avatar
    Mohit Sharma

    words and thoughts both are great..awesome poetry

    1. Komal Nirala Avatar
      Komal Nirala

      Thank you so much Sharmaji for such a nice appreciation. 🙂

  2. Ajay Nawal Avatar
    Ajay Nawal

    bahut hi umda kavita

    1. Komal Nirala Avatar
      Komal Nirala

      Thank you. A person already possesses the power to achieve what he wants, he just needs to believe that he can. 🙂

  3. Kapil Singh Avatar
    Kapil Singh

    करिश्मायी लफ़्ज.. अद्भूत रचना

    1. Komal Nirala Avatar
      Komal Nirala

      धन्यवाद । 🙂

  4. Kapil Singh Avatar
    Kapil Singh

    जब नहीं कोई हथियार, कलम को तू ढाल बना
    कर तू क्रांति, निकाल उसे जो आग तेरे अंदर है

    1. Komal Nirala Avatar
      Komal Nirala

      वाह ! बढ़िया । 🙂

      1. Kapil Singh Avatar
        Kapil Singh

        thanks

  5. Anirudh sethi Avatar
    Anirudh sethi

    kya kamaal ki kavita he…wah!

    1. Komal Nirala Avatar
      Komal Nirala

      Ji shukriyaa..! 🙂

  6. Ankur Khandpur Avatar
    Ankur Khandpur

    Really awesome 🙂 You rocked the words and world 😀

    1. Komal Nirala Avatar
      Komal Nirala

      Haha.. Thank you so much.. 🙂

  7. Satish Pandey

    गर हुआ सामना क़ातिल से, और पड़ते दिल पे खंजर हैं।
    कोई रोक सके तो रोके ज़रा, तू भी क्या कम बवंडर है
    Waah waah

Leave a Reply

New Report

Close