नया साल का पहरा

नया साल का पहरा

खेत खलिहान के सरहद पर
रंग बिरंगे फूलो का बसेरा होगा
ठंड बसन्त के हवाओ से
नया साल का उजाला होगा

मदमस्त महकती फिजा होगी
घर अॉगन में रौनक चॉदनी
धरा सुन्दर अलंकृत होगा
सुरज का गहरा पहरा होगा

घर घर मंगल गीत होगा
जब चैत्र मास आयेगा
कोयल की मिठे गीत से
फागुन का रंग छा जायेगा

नये साल में नव गीत का
स्वागत एवम् अभिनन्दन होगा
चैत्र शुक्ल का जब आगमन होगा
नये साल में मौसम बड़ा सुनहरा होगा

महेश गुप्ता जौनपुरी
मोबाइल – 9918845864

Comments

One response to “नया साल का पहरा”

  1. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close