नव वर्ष आने को है

नव वर्ष आने को है,
कुछ भुलाने को है कुछ याद दिलाने को है,
सच कहूँ तो बहुत कुछ सिखाने को है,
छुप गई थीं जो बादल के पीछे कहीँ,
उन उम्मीदों से पर्दा हटाने को है,
नव वर्ष आने को है,
सपनों की हकीकत बताने को है,
नए रिश्तों के चेहरा दिखाने को है,
टूट गई थी कभी जो राहें कहीँ,
उन राहों पर पगडण्डी बनाने को है,
नव वर्ष आने को है,
उड़ने को काफी नहीं पंख देखो,
हौंसलो के घने पंख फैलाने को है,
बीती बातों का आँगन भुलाने को है,
फिर नई आशा मन में जगाने को है,
नव वर्ष आने को है।।
राही (अंजाना)
नव वर्ष की सभी को अग्रिम शुभकामनाएं।

Comments

5 responses to “नव वर्ष आने को है”

  1. Narendra Singh Avatar
    Narendra Singh

    वाह। नव वर्ष की शुभकामनाएं

  2. Devesh Sakhare 'Dev' Avatar

    बहुत खूब। नव वर्ष की शुभकामनाएं

    1. राही अंजाना Avatar

      धन्यवाद मित्र

  3. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close