सांवले सलोने चेहरे पर
चमकती सफेद दंत पंक्ति,
खूबसूरत उन्हें बनाती है।
खेतों में काम करती महिलाएं,
हंसी -ठिठोली करते -करते
काम निपटाती हैं।
नपी तुली देह,
चंचल निगाहें,
साड़ी में लिपटी
वे सशक्त महिलाएं,
नैसर्गिक सौंदर्य की प्रतिमाएं नजर आती हैं।
मांग भर सिंदूर
काजल भरी आंखें,
आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आती है।
पति के संग
कंधे से कंधा मिलाती,
गृहस्ती का बोझ उठाती,
तनिक नहीं घबराती हैं।
उनकी यही सब खूबियां,
उन्हें इस संसार में,
बेहद खूबसूरत बनाती हैं
निमिषा सिंघल

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.