Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

परी

By Madhumita Bhattacharjee Nayyar Posted on June 30, 2016December 24, 2018 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

मिट्टी से गढ़ी है, 

नन्ही सी परी है, 

ना माँ की दुलारी,

ना बाबा की प्यारी,

ये सङकें ही घर है इसका ,

यहीं सारा जग है जिसका ।

ना गुङिया,मोटर गाङी, 

ना बर्तन,कप-प्लेट,ना रेलगाङी,  

कोई खिलौना नही खेलने को,

नही कोई झूला झूलने को,

बस है भूख और गरीबी,

कोई और नही,बस यही दोनों इसके करीबी।

ऊपर खुला आसमान, 

नीचे गर्मी और थकान, 

कभी सर्दी की रातों की ठिठुरन,

कभी बरसात में बचता,बचाता भीगता बदन,

सूरज,चंदा इसके साथ ही चलते,

आजू-बाजू,बस,साईकिल और गाङियाँ भगते।

माँ -बाबा सब खो जाते हैं,

अपने कामों में रम जाते हैं,

रह जाती है बस यही अकेली,

ना कोई दोस्त,ना सहेली,

मिट्टी ही है इसका खिलौना, 

मिट्टी ही इसका बिछौना । 

अपनी नन्हीं मुट्ठियों में भर मिट्टी, 

कभी बिखेरती, कभी समेटती, 

कभी उसी से मानों किस्मत की लकीरें बनाती, 

फिर नन्ही उंगलियों से उन्हें मिटाती, 

देखो तो विधाता का खेल, 

नन्ही परी से करवाया मिट्टी का मेल ।

रूखे-सूखे से हैं उसके बाल, 

आज़ाद सी उसकी चाल, 

चेहरे पर छोटी सी नाक 

और मासूमियत से भरे हुए दो आँख, 

सूरज से तपा बदन, 

कुदरत का एक अनमोल रतन ।

तप-तपकर भई सोना, 

सोना तपकर भई कोयला,

जब परी बङी हो जायेगी,

क्या तब भी यहीं रह जायेगी!

या तपकर हीरा बन जायेगी, 

अपनी ही धार से कट कर,मिट्टी में ही रम जायेगी।

या अपने माँ-बाबा जैसे हो जायेगी,

अपनी ही जैसी इस सङक पर,एक दूसरी परी ले आयेगी,

इन्हीं सङकों पर यूँ ही चलती रहेगी

और एक दिन कहीं खो जायेगी ,

बन जायेगी वही मिट्टी, 

या पाऊँगी उसे,दो पंख फैलाकर,नभ में उङती,फिरती।

क्या कोई इस परी को बेटी बनायेगा! 

कोई इसको अपनायेगा ! 

इसकी मासूमियत को संभाल कर,

देकर इसको अपना एक घर,

मिट्टी से गढ़ी इस परी को दे पंख सुंदर,

ताकि उङती फिरे वो, नये आसमानों को छूकर ।।

-मधुमिता 

Hindi Poem on BetiyanHindi Poem on Daughterबेटा बेटी पर कविताबेटी का दर्द कविताबेटी पर कविताबेटी पर कविता शायरीबेटी पर ग़ज़लबेटी पर दोहेबेटी पर मार्मिक कविताबेटी पर सुविचारबेटे पर कविता
Madhumita Bhattacharjee Nayyar

5 Comments

  1. Kavi Manohar says:
    June 30, 2016 at 12:16 pm

    Bahut achi kavita

    Log in to Reply
    1. Madhumita Bhattacharjee Nayyar says:
      July 1, 2016 at 12:00 am

      शुक्रिया

      Log in to Reply
  2. Ajnabi says:
    June 30, 2016 at 1:16 pm

    Bahut Bahut Achi Kavita

    Log in to Reply
    1. Madhumita Bhattacharjee Nayyar says:
      July 1, 2016 at 12:00 am

      धन्यवाद

      Log in to Reply
  3. Pragya Pragya says:
    April 16, 2021 at 11:44 pm

    Nice

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .