पितृ पक्ष

पितृ पक्ष आया है
श्रद्धा का पक्ष है,
विस्मृति पर अब
स्मृति लानी है।
उन्हें याद करना है
जन्म दे गए जो,
पाल-पोस कर हमें
बड़ा कर गए जो,
हमें सौंप संसार,
विदा हो गए जो,
श्रद्धा का तर्पण
जरा जल जरा तिल
पितरों की सेवा में
समर्पित रहे दिल।

Comments

2 responses to “पितृ पक्ष”

  1. सुन्दर रचना

    1. बहुत धन्यवाद 

Leave a Reply

New Report

Close