प्रेम का बीज

बोया था एक रोज
बड़े नाजोअंदाज से
प्रेम का बीज’
आज उसमें फल पके हैं
मायूसी और बेबसी के
बहुत लदा है वो वृक्ष
माँ अक्सर कहा करती थी
तुम्हारा बोया बीज
एक पुष्ट पौधा बनकर
बहुत फलता-फूलता है
सही कहा करती थीं माँ..!!

Comments

8 responses to “प्रेम का बीज”

  1. एकदम सत्य, बहुत सच्ची पंक्तियां लाजवाब

    1. सुंदर समीक्षा के लिए धन्यवाद

  2. This comment is currently unavailable

Leave a Reply

New Report

Close