शीर्षक – बदलाव
झूठ के आगे सच
दबता जा रहा हैं साहेब
अमीर के आगे गरिब
रौदा जा रहा साहेब
झूठ फलता फुलता
आगे बढता जा रहा साहेब
सच को झोड झूठ का
साथ दे रहे हैं साहेब
इंसान का ईमान
बदलता जा रहा साहेब
हर इंसान में एक शैतान
जागता जा रहा हैं साहेब
सच्चाई का गला
घुटता जा रहा हैं साहेब
इंसान ही इंसान को
भुलता जा रहा हैं साहेब
अकड़ की दीवार
बढता जा रहा हैं साहेब
घर से परिवार
छुटता जा रहा हैं साहेब
सच का साथ अब कोई
देता नहीं हैं कोई साहेब
झूठ का रिश्ता
जुड़ता जा रहा हैं साहेब
स्वार्थ में इंसान
बदलता जा रहा साहेब
महेश गुप्ता जौनपुरी
मोबाइल – 9918845864
✍✍✍✍✍✍✍✍✍
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.