भारतमाता के चरणों में

जन मन ने उत्साह सजाकर
भारतमाता के चरणों में
आज पुष्प अर्पित करके
गुंजायमान नारों से कर
राष्ट्रप्रेम की लहर जगाई,
जन-मन मे उमंग भर आई।
राष्ट्रपर्व पर सारा भारत
दिखा एकजुट रहा एकजुट
जिसे देखकर देश के दुश्मन की
भीतर नस नस थर्राई।
आजादी के नायक थे जो
दी सबको श्रद्धांजलि आज
शहीदों के योगदान यादकर
जन-जन की आंखें भर आईं।
यही रहे उत्साह हमेशा
राष्ट्रप्रेम यह बना रहे,
बुलंद रहे भारत का झंडा
उन्नति का पथ बना रहे।

Comments

12 responses to “भारतमाता के चरणों में”

  1. Rishi Kumar

    बहुत बहुत धन्यवाद
    सुपरहिट है

    1. Satish Pandey

      बहुत बहुत धन्यवाद

  2. उम्दा प्रस्तुति

    1. Satish Pandey

      बहुत बहुत धन्यवाद

    1. Satish Pandey

      सादर धन्यवाद जी

    1. Satish Pandey

      जय हिन्द

  3. Chandra Pandey

    जय हिन्द

  4. Satish Pandey

    जय हिन्द

  5. Piyush Joshi

    जय हिंद

    1. Satish Pandey

      जय हिंद

Leave a Reply

New Report

Close