भारत मां का बेटा

शीर्षक – भारत माँ का बेटा

माँ मुझे भी मँगा दे बन्दूक
मैं भी सीमा पर लडने जाऊँगा
मैं बच्चा अब नहीं रहा
मैं भारत का लाज बचाऊँगा
चीन पाकिस्तान को खदेड़
दुश्मन का चीता जलाऊँगा
एक सर के बदले मैं
दस सर काट कर लाऊँगा
आँख उठाया कोई तो
जमकर गोली चलाऊँगा
भारत का झण्डा मैं
दुश्मन के सिने पर फहराऊँगा
जंग छिड़ेगी अब तो
आर पार की लड़ाई होगी
गोली बन्दूक की बाते
अब मेरे जज्बातो से होगी
देश को अपने सुरक्षित कर
शान भारत का मैं बढाऊगा
सिने पर गोली खाकर मैं
वीर शहीद कहलाऊँगा
माँ मुझे भी मँगा दे बन्दूक
मैं सीमा पर लडने जाऊँगा

महेश गुप्ता जौनपुरी
मोबाइल – 9918845864

Comments

2 responses to “भारत मां का बेटा”

  1. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close