मां शारदे स्तुति

🌹🌹🌹🌹🌹🌹
वीणावादिनी मां पद्मनिलया,
ज्ञान का दीप जला देना,
तिमिर मिटे अज्ञानता का,
मां पथ आलोकित कर देना।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
श्वेतवस्त्रा मां सुरवंदिता,
आन कंठ सुर भर देना,
शीश नवाऊं तेरे चरणों में,
वरद हस्त सिर रख देना।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
रहूं सदा कर्तव्य पथअग्रसर,
मां सत्य मार्ग दिखला देना,
विनती सुनो हे! मातु हमारी,
साहस,शील हिय भर देना।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
स्वरचित मौलिक रचना
✍️…अमिता गुप्ता

Comments

7 responses to “मां शारदे स्तुति”

    1. Amita

      आपका सादर आभार सर

      1. बहुत ही खूबसूरत पंक्तियां लिखी हैं आपने अमिता जी

  1. बहुत सुंदर रचना

    1. Amita

      समीक्षा हेतु आपका सादर आभार दीदी

  2. मां शारदे को नमन

    1. Amita

      आपका सादर आभार

Leave a Reply

New Report

Close