मम्मी की मैं रानी बिटिया
पापा कहते सयानी बिटिया
धमा चौकड़ी भागम – भाग
कूद – कूद कर करती बात
कहती मम्मी कहो कहानी
जिसमें हो राजा और रानी
हाथी घोड़ा शेर भी हो
और हो उसमें नाना नानी
इधर से जाती है उधर से आती
कभी हंसाती कभी रुलाती
दिन भर करती शैतानी बिटिया
मम्मी की मैं रानी बिटिया
पापा कहते सयानी बिटिया।
वीरेंद्र सेन प्रयागराज
रानी बिटिया
Comments
5 responses to “रानी बिटिया”
-
बहुत खूब
-

धन्यवाद
-
नन्हीं बिटिया पर बहुत सुंदर कविता
-

आपका आभार
-
-

अलंकारिक भाषा के साथ वात्सल्यपूर्ण रचना
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.