राम जी के जन्म दिवस की बधाई

राम जी के जन्म दिवस की,,
आज सबको है बधाई।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को,
अयोध्या में खुशी थी आई।
प्रथम बार पिता बने राजा दशरथ,
प्रथम बार माता बनीं कौशल्या माई।
सभी देशवासियों को,
आज राम-जन्म की बधाई।
हर्षित हुए थे सुर ,नर मुनि जन,
सुनकर राम-जन्म का संदेश।
झूम उठी थी अयोध्या नगरी,
हर्षित हुआ था सम्पूर्ण देश।
कोई कर रहा है पूजा,
किसी के घर हो रहा हवन।
श्री राम जी के जन्म दिवस पर,
गीता का करबद्ध शत् शत् नमन्॥
_____✍गीता

Comments

7 responses to “राम जी के जन्म दिवस की बधाई”

  1. श्री राम के जन्म के अवसर पर आपकी बहुत सुंदर रचना है यह, जय राम जी की🙏🙏

    1. धन्यवाद ममता जी, जय श्री राम🙏

  2. बहुत सुन्दर रचना

    1. बहुत-बहुत धन्यवाद पीयूष जी

  3. Satish Pandey

    कोई कर रहा है पूजा,
    किसी के घर हो रहा हवन।
    श्री राम जी के जन्म दिवस पर,
    गीता का करबद्ध शत् शत् नमन्॥
    —– बहुत सुंदर अभिव्यक्ति। लाजवाब लेखन

    1. Geeta kumari

      सुन्दर और प्रेरक समीक्षा हेतु आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सतीश जी, अभिवादन सर… जय श्री राम 🙏

  4. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    अतिसुंदर

Leave a Reply

New Report

Close