वसंत की ताक में ….

spring poetry

spring poetry जाती हुई ठण्ड, पछिया हवा के थपेड़े,
किसी रूठी हुई प्रेमिका की तरह का दिन,
दोपहर जैसे खामोश और चिरचिरा,
न कुछ बोलता न कुछ सुनना ही चाहता !

वो दूर खेतों में मक्के मटरगस्ती करते,
जैसे दूर से हमें चिढ़ाते हुए देखते,
बिखरे बिखरे बालों पर जमी धुल,
जैसे उजड़ा हुआ सा घर कोई !

उबासी से ऊँघते हुए दिन,
जैसे कब आँख लग जाये,
वसंत की ताक में बैठे सब,
वो आये और रूठे को मनाये !

#SK

 

Comments

6 responses to “वसंत की ताक में ….”

  1. Panna Avatar

    Nice imagination dost

  2. Ajay Nawal Avatar
    Ajay Nawal

    awesome poem bro

  3. Mohit Sharma Avatar
    Mohit Sharma

    aapki agali kavita ki taak me hum baithe he 🙂 Nice poem

  4. Ankit Bhadouria Avatar
    Ankit Bhadouria

    waaah !!

  5. UE Vijay Sharma Avatar
    UE Vijay Sharma

    बिखरे बिखरे बालों पर जमी धुल .. Nice Writing Sujit Bhai …

  6. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close