सफलता

सफलता
———–
बुझ रहे हो दीयें सारे, ओट कर.. जलाए रखना।

जल विहीन भूमि से भी, तुम….
निकाल लोगे जल..
विश्वास को बनाए रखना।

अंधकार व्याप्त हो.. सूर्य की तलाश हो,
मार्ग जुगनूओं की रोशनी से तुम सजाए रखना।

मुश्किलें मिले अगर, डर के लौटना न तुम..
आत्मविश्वास की चमक चेहरे पर खिलाए रखना।

मान को बनाए रखना,
सम्मान को बचाए रखना।
रच दो इतिहास , ऐसा परचम फहराये रखना

ज्ञान की मशाल से रोशनी फैलाएं रखना।
जीत लेना दुनिया को,
ह्रदय सदा विशाल रखना।

अस्थियां जलाकर अपनी वज्र का निर्माण कर,
सूर्य की तपिश को भीनी चांदनी बनाए रखना।

तप कर… चोट खाकर ही
निखरता है सोना खरा,
उस तपन की शुद्धता को व्यक्तित्व में समाये रखना।

स्वेद की बूंदों को …ललाट पर सजाए रखना
कर्म करके भाग्य रेखा को पुनः चमकाए रखना।
श्रम की चमक घोल अपने कर्म में मिलाएं रखना।

हौसला विमान हो सपनों की उड़ान हो,
रोक पाए न आंधियां ,
ऐसा जज्बा -ए तूफान हो।
जीत की ललक को .. अपनी आंखों में सजाए रखना।

पर्वतों को तुम झुका कर रास्ता अपना बना लो,
गति कहीं अवरुद्ध ना हो मंजिले ‘जिद ‘तुम बना लो।
लक्ष्य निरंतर भेद कर,
खुद को अलभ्य बनाये रखना।

निमिषा सिंघल

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

+

New Report

Close