सहयोग आंदोलन चलाए

मानवता की सच्ची सेवा है
सच्चे सुख का श्रोत है
सहयोग
चले गए अंग्रेज
बापू का असहयोग आंदोलन जारी है
बापू ने तो अत्याचार के खिलाफ चलाया था
बड़ा भयानक है आज
अपनो के ख़िलाफ़ जारी है
आंगे बढ़ने, सबको पीछे छोड़ने की होड़
मेहनत हो रही है जी तोड़
किस काम की सफलता जो अपनो को रही छोड़
आइए अपने ह्रदय को समुद्र सा अथाह बनाए
सहयोग करके भले मार्ग वालो का
हौसला बढ़ाए
कुरीतियों, व्यसनों, आतंकियों, अपराधों के खिलाफ सब मिलकर
असहयोग आंदोलन चलाए
इस प्रकार के सहयोग से
संविधान का हौसला बढ़ाए
अपने देश वाशियों के लिए
सहयोग आंदोलन चलाए

Comments

4 responses to “सहयोग आंदोलन चलाए”

  1. Ekta

    Very nice

  2. अतिसुंदर रचना 

Leave a Reply

New Report

Close