सारी दुनिया का यही, क्यूँ है ये हाल सही..….!(गीत)

सारी दुनिया  का  यही,  क्यूँ  है  ये  हाल  सही..….! (गीत)

सारी दुनिया  का  यही,  क्यूँ  है  ये  हाल  सही,
बाँहों  में  और  कोई,   ख्यालों  में  और  कोई…
ख्यालों  में  और  कोई,   बाँहों  में  और  कोई..….

यारों,   जिसे  कहते  वफ़ा,   वो  क्या  है  वफ़ा  सही,
वफ़ा  ख़ुद  से  बेवफाईi,   तो  ये  कैसी  वफा,  भाई….
सारी  दुनिया  का  यही,  क्यूँ  है  ये  हाल  सही,
बाँहों  में  और  कोई,   ख्यालों   में  और  कोई ……

जाने  क्या  है  सही  यहाँ,   जाने  क्या  है  गल्त  यहाँ,
जाने  क्या  है  बुरा  यहाँ,   जाने  क्या  है  भला  यहाँ,
जाने  क्या  है  पुण्य  यहाँ,  जाने  क्या  है  पाप  यहाँ,
पाप  क्यूँ  दिल  लुभाए,   रुलाये  क्यूँ  भलाई…….
सारी दुनिया  का  यही  क्यूँ  है  ये  हाल  सही,
बाँहों  में  और  कोई,   ख्यालों  में  और  कोई…

जाने  ये  कैसे  हुआ,   झूट  ही  सच  है  यहाँ,
जिसे  सच  कहते  सभी,   वो  तो  सच  है  ही  नहीं…..
सारी दुनिया  का  यही,  क्यूँ  है  ये  हाल  सही,
बाँहों  में  और  कोई,   ख्यालों  में  और  कोई…
ख्यालों में और  कोई,   बाँहों  में  और  कोई..….
” विश्व नन्द ”

 

Comments

6 responses to “सारी दुनिया का यही, क्यूँ है ये हाल सही..….!(गीत)”

    1. Vijayanand V Gaitonde Avatar

      Neelam ji, Hardik Shukriya …!

  1. Anirudh sethi Avatar

    बेहद सुंदर, डायेरेक्ट दिल से

    1. Vijayanand V Gaitonde Avatar

      Anirudh Sethi ji, गीत की प्रशंसा के लिए स -ह्रदय धन्यवाद ..! 🙂

  2. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close