सुंदरता सुख देती है

सुंदरता सुख तो देती है
पर साथ दुख भी आता है
गुलाब के फूलों के साथ

कांटा स्वयं चला आता है
नये आकर्षण से बंधकर
मन को आराम तो आता है
काम का बोझ भी बढ़ता है

इंसान पूर्ववत हो दुख पाता है
आकर्षण से मुंह मोड़ने पर
ईच्छा दबी रह जाती है
अनुभव कर आगे बढ़ सकते हैं
प्रचंडता में अधिक सताती है

Comments

3 responses to “सुंदरता सुख देती है”

  1. अतिसुंदर रचना

Leave a Reply

New Report

Close