स्वच्छ भारत

स्वच्छ्ता हो प्राथमिकता
स्वयं से शुरुआत करिए।

स्वच्छ हो घर-बार अपना
स्वच्छता हो सार अपना
ग़र नहीं मिलता समय तो
दीजिए इतवार अपना
मामला सबसे जुड़ा है
इसलिए फिर बात करिए,
स्वयं से शुरुआत करिए।

स्वच्छ्ता का ध्यान रखिए
स्वच्छ्ता का ज्ञान रखिए
इसलिए ही पाठ्यक्रम में
इसका अब स्थान रखिए
एक के बस की नहीं है
मिल के सब ही साथ करिए,
स्वयं से शुरुआत करिए।

स्वच्छ भारत को बनाएं
मान भारत का बढ़ाएं
आइए मिलकर करें यह
हाथ सबका हम बटाएं
गंदगी न के बराबर
या तो कम अनुपात करिए,
स्वयं से शुरुआत करिए।

ठा. कौशल सिंह✍️

Comments

7 responses to “स्वच्छ भारत”

  1. Priya Gupta Avatar

    Isi tarah ki kavita hame likhte rahni chaaiye..nice initiative by Saavan

    1. . Avatar

      धन्यवाद आपका

  2. Sheela Tiwari Avatar
    Sheela Tiwari

    बहुत सुन्दर

  3. Sheela Tiwari Avatar
    Sheela Tiwari

    Good

  4. राम नरेशपुरवाला

    Wah

  5. Abhishek kumar

    Nice

Leave a Reply

New Report

Close