हवा

वसंती आयी वसंती आयी

देखो देखो वसंती आयी
साथ में हरियाली लायी
फूलों की महक लायी
भौरो को संग लेकर आयी
ओंस की बूदो को लायी
घर ऑगन को महकायी
वसंत आयी वसंती आयी
देखो देखो वसंती आयी

कोयल की कूक सुनायी
मौसम ने ली अगड़ायी
सर-सर-सर हवा आयी
जीवन में खुशीया लायी
वसंत ने जादुई छड़ी घुमायी
पतछड़ दुम दबाकर भागी
वसंती आयी वसंती आयी
देखो देखो वसंती आयी

हरियाली का डेरा लायी
मौसम बड़ा सुनहरा लायी
रंग बिरंगे फूल खिल आयी
चारो ओर सुन्दरता छायी
मदमस्त वसंती ऋतु आयी
सबके मन हर्षित करने आयी
वसंती आयी वसंती आयी
देखो देखो वसंती आयी

महेश गुप्ता जौनपुरी

New Report

Close