कैनवास मेरा

कैनवास मेरा और तस्वीर तेरी
रंग मेरा पर रंगों की आराईश तेरी

अश्कों के समुन्दर आँखों के मेरे ,
आँखों में तैरती कश्तियाँ तेरी

इस घर पे रखी इक शै सही मैं ,
इस घर की हर दरो-दीवार तेरी

ग़ुम सी इक परछाई है मेरा वज़ूद
पर मेरे चेहरे की रानाई है तेरी

इक रस्ते पे बढ़ते जाते है कदम मेरे
मेरा रास्ता ,मेरी मंज़िल है ,चाह तेरी

जो भी लिखता हूँ तस्सवुर में ‘अरमान’
कलम तो मेरी मगर रोशनाई है तेरी

राजेश’अरमान’

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

“मैं स्त्री हूं”

सृष्टि कल्याण को कालकूट पिया था शिव ने, मैं भी जन्म से मृत्यु तक कालकूट ही पीती हूं।                                                    मैं स्त्री हूं।                                              (कालकूट –…

Responses

New Report

Close