दुनियाँ बदल रही है !!

ये दुनियाँ बदल रही है, या बस हम बदल रहे हैं ;
दौड़ बची है पैसों की, सब, सबसे आगे निकल रहे हैं !

यारियाँ है मतलब की, फर्ज अब हक़ में बदल रहे हैं ;
रिश्तों में विश्वाश अब कहाँ, यक़ीन अब शक़ में बदल रहे हैं !

माँ, बहनें महफूज़ नहीं, रक्षक अब भक्षक में बदल रहे हैं ;
जिनके कदमो में हैं राम-ओ-रहीम, उनको पैरों से कुचल रहे हैं !

हर चेहरे पर इक नकाब है ‘अक्स’, और लफ्जों में सियासत;
हर शख्स खुदी में ख़ुदा है, इंसान मजहब में बदल रहे हैं !………#अक्स

Comments

9 responses to “दुनियाँ बदल रही है !!”

  1. Panna Avatar
    Panna

    अब नहीं रूह में वो मिल्कियत
    जिसकी रोशनी से दुनिया रोशन थी
    हर शख्स, हर रूह आजकल
    अंधेरों मे डल रही है

    1. Ankit Bhadouria Avatar
      Ankit Bhadouria

      bahut khoob Panna ji……….thanks alot !!

  2. Pankaj Soni Avatar
    Pankaj Soni

    सच्चाई को कर दिया हर मोड़ पर नाकामयाब ….
    ना जाने क्यों बुराई , अपना दबदबा बनाने में सफल रही है….

    1. Ankit Bhadouria Avatar
      Ankit Bhadouria

      very nice Pankaj ji……:) n thaaanq uu

  3. Anjali Gupta Avatar
    Anjali Gupta

    reflect reality of present time…

    1. Ankit Bhadouria Avatar
      Ankit Bhadouria

      absolutely….n thanks Anjali ji (y)

  4. राम नरेशपुरवाला

    Good

  5. राम नरेशपुरवाला

    वाह

  6. राम नरेशपुरवाला

    Wah

Leave a Reply

New Report

Close