Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

नारी होना अच्छा है

By Archana Verma Posted on September 10, 2019 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

नारी होना अच्छा है पर उतना आसान नहीं

मेरी ना मानो तो इतिहास गवाह है

किस किस ने दिया यहाँ बलिदान नहीं

जब लाज बचाने को द्रौपदी की

खुद मुरलीधर को आना पड़ा

सभा में बैठे दिग्गजों को

शर्म से शीश झुकाना पड़ा

किसने दिया था अधिकार उन्हें

अपनी ब्याहता को दांव लगाने का

खेल खेल में किसी स्त्री को यूँ नुमाइश बनाने का

था धर्मराज, तो कैसे अपना पति धर्म भूला बैठा

युधिष्ठिर इतना तो नादान नहीं

नारी होना अच्छा है पर उतना आसान नहीं

जब त्याग किया श्री राम ने जानकी का

एक धोबी के कहने पर

अग्नि परीक्षा दे कलंक मिटाया

ऊँगली उठते अस्तित्व पर

चौदह वर्षो का वनवास भी इतना कठिन न था

जब अपरहण किया रावण ने तो वो भी इतना निष्ठुर न था

उस पल जानकी पे क्या बीती

इसका किसी को पश्चाताप नहीं

नारी होना अच्छा है पर उतना आसान नहीं

ये सुब तो हुआ उस युग में

जब कलयुग का आगमन भी न था

स्त्री की दशा में अंतर न कलयुग में है

न सतयुग में था

आज तो फिर भी स्त्री हर क्षेत्र में

बराबरी की दावेदार है

फिर भी ऐसा क्यों लगता है

की अब भी कोई दीवार है

चाहे जितना भी पढ़ा लो

चाहे जितनी ऊंचाइयां पा लो

आज भी एक दुःशाशन हर

गली में वस्त्र हरण को तैयार है

आये दिन सुनते रहते हैं

किसी दुर्योधन दुःशाशन के बारे में

जिनसे बच पाना किसी “दामिनी” के लिए आसान नहीं

नारी होना अच्छा है पर उतना आसान नहीं

विकृत पागल प्रेमी द्वारा

मैंने क्षत विक्षत चेहरे देखे

है कसूर उनका बस इतना के वो इस रिश्ते को तैयार नहीं

संतावना तो हर कोई देता है पर कोई साथ देने तैयार नहीं

नारी होना अच्छा है पर उतना आसान नहीं

रोज़ सुबह मैं समाचारो में

ऐसी खबरें पाती हूँ

मैं बेटी हो कर भी इस जग में

बेटी बचाओ के नारे लगाती हूँ

यही प्रार्थना करती हूँ ईश्वर से

के कोई दिन ऐसा भी देखूँ

जब समाचारो में कोई दहेज़ उत्पीड़न, बलात्कार , अपरहण

का नामो निशान नहीं

जहाँ नारी होना अच्छा है और किसी वरदान से कम नहीं

और किसी वरदान से कम नहीं।।।

Archana
Archana Verma

14 Comments

  1. देवेश साखरे 'देव' says:
    September 10, 2019 at 3:46 pm

    अतिउत्तम रचना

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      September 11, 2019 at 4:28 pm

      dhnyawad..

      Log in to Reply
  2. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    September 10, 2019 at 5:35 pm

    वाह

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      September 11, 2019 at 4:29 pm

      dhnyawad..

      Log in to Reply
  3. Poonam singh says:
    September 10, 2019 at 6:22 pm

    Sundar rachna

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      September 11, 2019 at 4:29 pm

      dhnyawad..

      Log in to Reply
  4. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    September 10, 2019 at 9:24 pm

    वाह बहुत सुंदर

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      September 11, 2019 at 4:28 pm

      dhnyawad..

      Log in to Reply
  5. NIMISHA SINGHAL says:
    September 10, 2019 at 10:13 pm

    उत्कृष्ट रचना

    Log in to Reply
  6. Archana Archana Verma says:
    September 11, 2019 at 4:28 pm

    dhnyawad..

    Log in to Reply
  7. nitu nitu kandera says:
    October 12, 2019 at 9:38 am

    Wah

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      October 12, 2019 at 6:17 pm

      Dhnyawad

      Log in to Reply
  8. Abhishek Abhishek kumar says:
    December 23, 2019 at 2:30 am

    Superb

    Log in to Reply
  9. Pragya Pragya says:
    February 29, 2020 at 11:09 pm

    Good

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .