Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

वो पुराना इश्क़

By Archana Verma Posted on November 9, 2019 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

वो इश्क अब कहाँ मिलता है

जो पहले हुआ करता था

कोई मिले न मिले

उससे रूह का रिश्ता

हुआ करता था

आज तो एक दँजाहीसी सी है,

जब तक तू मेरी तब तक मैं तेरा

शर्तों पे चलने की रिवायत

सी है ,

मौसम भी करवट लेने से पहले

कुछ इशारा देता है

पर वो यूं बदला जैसे वो कभी

हमारा न हुआ करता था

मोहब्बत में नफरत की

मिलावट कहा होती है

जो एक बार हो जाये तो

आखिरी सांसो तक अदा होती है

मुझे बेवफा करार कर बखूबी

पीछा छुड़ाया उसने

उस से पहले मेरे दामन में

कोई दाग न हुआ करता था

लोग इश्क़ में अंधे हो जाते हैं

बिना सोचे समझे

इस आग में कूद जाते हैं

दिमाग जो लगाते तो

तुमसे इश्क़ कहाँ निभा पाते

पर वो बेचारा तो तुम्हारी

गिरफ्फत में हुआ करता था

बहुत प्यार लुटाया उसने

जब तक हम उसकी नज़र

में थे

नज़र बदलते ही इश्क़ का

नया रंग सामने आया

जब उसने सारे एहसासों का मोल

कागज़ से लगाया

जब अपनाया था उसको हमने,

वो गुमनाम हुआ करता था

कौन कहता है इश्क़ और दोस्ती में

शुक्रिया और माफ़ी की जगह नहीं होती

रिश्ता बनाये रखने को ये

तकल्लुफ़ भी ज़रूरी है

चोट छोटी हो या बड़ी वख्त पर

मरहम ज़रूरी है

पर वो जब भी मिला उसको कोई

पछतावा न हुआ करता था

मिला था जो प्यार तुमसे

उसे आज भी ढूंढता हूँ

जिस मोड़ पर तुम मिले थे

वही आज भी खड़ा हूँ

हां बस आज तुम्हारा इंतज़ार

नहीं मुझको

मेरी राहें तुमसे अलग हैं

ये समझ चूका हूँ

दूरियां अब दिलो में हैं

जो की कभी दो शहरों का फासला ,

फासला न हुआ करता था

अगर मेरी जगह तुम होते

तो कब के बिखर गए होते

मगर मैं आज भी

तुम्हारी खैरियत रखता हूँ

तुमसे शिकायतें करता हूँ

तुमसे आज भी उस बात पे लड़ता हूँ

हमारा एक दूसरे के बिना गुज़ारा

भी कहाँ हुआ करता था

Archana
Archana Verma

9 Comments

  1. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    November 9, 2019 at 6:21 pm

    सुन्ल
    ,सुन्दर

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      November 10, 2019 at 3:30 pm

      dhnyawad

      Log in to Reply
  2. देवेश साखरे 'देव' says:
    November 9, 2019 at 9:45 pm

    Nice

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      November 10, 2019 at 3:30 pm

      thank you

      Log in to Reply
  3. NIMISHA SINGHAL says:
    November 9, 2019 at 11:54 pm

    सही कहा

    Log in to Reply
    1. Archana Archana Verma says:
      November 10, 2019 at 3:30 pm

      shukriya

      Log in to Reply
  4. nitu nitu kandera says:
    November 11, 2019 at 8:22 am

    Nice

    Log in to Reply
  5. Abhishek Abhishek kumar says:
    November 24, 2019 at 9:43 am

    सुन्दर

    Log in to Reply
  6. Pragya Pragya says:
    February 29, 2020 at 11:05 pm

    Nice

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .