Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

यूं ही चलते चलते

By नील पदम् Posted on December 1, 2019 Category :
  • शेर-ओ-शायरी

निगाहों के पैमाने से शख्शियत भांप लेते है,
राह चलते ही बुलंदियों के कद मांप लेते हैं।।

जलने वालों का कुछ हो नहीं सकता,
वो तो मेरी बेफिक्री से भी जल बैठे ॥

सरहदें बदलती हैं दिनरात अपनी,
चलो समझौता, सुलह, करार करें ॥

मेरे वश में नहीं है, तुम्हारी सजा मुकर्रर करना ।
तुम ही कर लो जिरह औ फैसला मुकम्मल कर लो ॥

वह चलते पानी से बह जाते हैं,
थोड़ा गर उनको आजमाते हैं ॥अपने वजूद से यूँ कतराते हैं,
आइना देख के भी घबराते हैं ॥

ऐसा भी नहीं कि कोई
रंजिश है उन्हें हमसे,
दुश्मनों से वफादारी
बस निभानी थी उन्हें ।।

जालिमों तुम खोप्ते रहो सीने में खंजर
हम उफ्फ़ भी करें तो गुनाह हो जाये

ये जो इश्क का इक कतरा,
तेरी आंखों से झलका है ।
मयस्सर है ना मुकद्दर में ,
जमाना इससे जलता है ॥

मेरी हसरतों का क्या, कटी पतंग हैं ।
वो लूटने की बात, मन की उमंग है ॥

कांटों का काम है चुभते रहना,
उनका अपना मिज़ाज होता है,
चुभन सहकर फिर भी सीने में,
कोई गुल उसका साथ देता है ।

@ नील पदम्

दीपक कुमार श्रीवास्तव
नील पदम्

3 Comments

  1. nitu nitu kandera says:
    December 1, 2019 at 5:24 pm

    Wah

    Log in to Reply
    1. दीपक कुमार श्रीवास्तव दीपक कुमार श्रीवास्तव "नील पदम्" says:
      December 1, 2019 at 7:08 pm

      धन्यवाद

      Log in to Reply
  2. Abhishek Abhishek kumar says:
    December 1, 2019 at 8:30 pm

    Good

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .