बहन

एक एक चीज का गिन गिन कर हिसाब लेने वाली
वो लड़ाकी
बन जाती है ढाल अपने भाई की।
मां और पापा ने भाई को किस बात पर बिना वजह डांटा
यह बताने वाली भी एक बहन ही होती है
आंसू भर भर के लड़ जाती है अपने भाई के लिए
भाई की चीजो पर हक जमाने वाली भी तो वही होती है।
कब वो छोटी बहन अचानक बड़ी हो जाती हैं और दे जाती है झोली भर भर दुआये।
अपने भाई से गिन गिन कर हिसाब लेने वाली लड़की जो जीवन पर्यन्त भेजती रहती है
बेहिसाब शुभकामनाएं अपने भाई को।
भगवान का दिया हुआ एक खूबसूरत तोहफा हैं एक अदद लड़ा की बहन।

निमिषा सिंघल

New Report

Close