प्रातः की सुंदर बेला में

प्रातः की सुंदर बेला में
सबसे पहले ईश्वर को
धन्यवाद करना है जिसने
नया सवेरा दिखलाया ।
फिर माता व पिता के चरणों
को छूकर प्रणाम करें,
जिन्होंने जीवन देकर के
यह संसार हमें दिखलाया ।
फिर गुरुजन को नमन करें
जिन्होंने ने अज्ञान तिमिर को
दूर किया है, आंखें खोली
उन्नति का पथ दिखलाया।
प्रातः की सुंदर बेला में
सबसे पहले ईश्वर को
धन्यवाद करना है जिसने
नया सवेरा दिखलाया ।

Comments

10 responses to “प्रातः की सुंदर बेला में”

    1. सादर धन्यवाद जी

    1. सादर धन्यवाद जी

  1. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    सुन्दर प्रस्तुति

    1. सुन्दर टिप्पणी हेतु आपका हार्दिक आभार

  2. सुंदर विचार

    1. आपको बहुत बहुत धन्यवाद जी

  3. Devi Kamla

    बहुत ही सुन्दर

  4. Satish Pandey

    धन्यवाद जी

Leave a Reply

New Report

Close