*सौभाग्य मांग लूं चंदा से*

आज सजूं साजन की खातिर,
ओढ़ के सुर्ख चुनरिया
हाथों में मेंहदी पिया नाम की,
पहनूं लाल चूड़ियां
माथे पर बिंदी चमके सदा,
साजन तेरे नाम की
तेरी हो गई साजन मैं तो,
जबसे बाहें तुमने थाम ली
मांग सिंदूर सदा चमके,
पैरों में पायल भी खनके
साजन व्रत रखूं तुम्हारे लिए,
चंदा को अर्घ्य चढ़ाऊं मैं,
सौभाग्य मांग लूं, चंदा से
साथ सदा साजन का पाऊं मैं

*****✍️गीता

Comments

8 responses to “*सौभाग्य मांग लूं चंदा से*”

  1. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    अतिसुंदर भाव अतिसुंदर रचना
    सौभाग्यशालिनी रहे नित बहना

    1. वाह भाई जी आपका स्नेहिल आशीर्वाद सदा बना रहे । सादर धन्यवाद सादर प्रणाम भाई जी 🙏

  2. करवाचौथ पर उम्दा रचना

    1. Geeta kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा

    1. Geeta kumari

      Thank you

Leave a Reply

New Report

Close