अन्तर्मुखी हूँ मैं..!!

बन पाता है जो मुझसे
उतना योगदान मैं देती हूँ

जितनी मेरी क्षमता है
उतनी ही सेवा करती हूँ|

थक जाती हूँ जब मैं ज्यादा
बिस्तर पर पड़ जाती हूँ

फिर तो अपने आप भी मैं
कहाँ अपनी सेवा कर पाती हूँ|

दूसरों को हँसना सिखलाती
खुद चोरी-चोरी आँसू बहाती

तन्हा ही खुश रहती हूँ मैं
भीड़ में साँस कहाँ ले पाती हूँ |

हाँ, सब कहते हैं यही मुझसे
अन्तर्मुखी है तू प्रज्ञा !

बहिर्मुखी व्यक्तित्व के जैसे
प्रपंच कहाँ कर पाती हूँ |

Comments

6 responses to “अन्तर्मुखी हूँ मैं..!!”

  1. Geeta kumari

    अंतर्मुखी हृदय की कोमल भावनाएं और उनका यथार्थ चित्रण प्रस्तुत करती हुई कवि प्रज्ञा जी की बहुत सुन्दर रचना

  2. बहुत ही सुन्दर

  3. This comment is currently unavailable

Leave a Reply

New Report

Close