२०२१ हो ऐसा, बिल्कुल रामराज्य के जैसा

यह नववर्ष इतिहास बन जाए
भारत की सब गाथा गाएं
बूढ़ों में फिर आए जवानी
लोरी गायें दादी-नानी
भाई-बहन सब खुशी मनाए
हर घर में खुशहाली आए
कोरोना से जो क्षति हुई
उसकी अब भरपाई हो
ऑनलाइन अब बहुत हो गई
स्कूलों में पढ़ाई हो
ऐसा दिन ही ना आए
कोई नागरिक धरने पर बैठे
सबको सुसंगठित सरकार मिले
युवाओं को रोजगार मिले
२०२१ हो ऐसा
बिल्कुल रामराज्य के जैसा…

Comments

5 responses to “२०२१ हो ऐसा, बिल्कुल रामराज्य के जैसा”

  1. Geeta kumari

    वाह बहुत सुन्दर नव वर्ष की कल्पना , बहुत ख़ूब

  2. Sandeep Kala

    नव वर्ष को लेकर बहुत ही अच्छी और शानदार कल्पना की है आपने

  3. This comment is currently unavailable

Leave a Reply

New Report

Close