*दिनकर आए हैं कई दिनों के बाद*

दिनकर आए हैं कई दिनों के बाद,
विटामिन डी ले लो।
बांट रहे हैं मुफ्त में सौगात,
विटामिन डी ले लो।
बातें करो धूप संग कुछ देर बैठ कर,
किरणों को बैठाओ देकर आसन
दिनकर होंगे बहुत प्रसन्न,
विटामिन डी ले लो।
दिनकर आए हैं कई दिनों के बाद,
विटामिन डी ले लो।
अकड़ा सा बदन खुल जाएगा,
सर्दी में थोड़ा ताप मिल जाएगा,
आज है दिवस सुनहरा,
विटामिन डी ले लो।
दिनकर आए हैं कई दिनों के बाद,
विटामिन डी ले लो।
पवन भी मंद-मंद है, छुट्टी पर है कोहरा
है अवसर सुनहरा,
विटामिन डी ले लो।
दिनकर आए हैं कई दिनों के बाद,
विटामिन डी ले लो।
_____✍️गीता

Comments

6 responses to “*दिनकर आए हैं कई दिनों के बाद*”

  1. विटामिन डी ले लो
    अति सुंदर रचना

    1. Geeta kumari

      बहुत-बहुत धन्यवाद ऋषि जी

  2. Satish Pandey

    अकड़ा सा बदन खुल जाएगा,
    सर्दी में थोड़ा ताप मिल जाएगा,
    आज है दिवस सुनहरा,
    विटामिन डी ले लो।
    ——– शिक्षिका कवि गीता जी की बहुत सुंदर सलाह और बेहतरीन अभिव्यक्ति।

  3. Geeta kumari

    समीक्षा हेतु आभार सतीश जी, हार्दिक धन्यवाद 🙏🙏

    1. Geeta kumari

      सादर प्रणाम भाई जी 🙏

Leave a Reply

New Report

Close