होली की सबको बधाई

होली की सबको बधाई
अनेकों शुभकामनाओं के साथ।
रंग भरा हो जीवन सबका
खुशियां पायें आप। बधाई
होली की सबको बधाई।
गम का साया, पास न फटके
कोई बनता काम न अटके,
कदम बढ़ें निष्पाप। बधाई
होली की सबको बधाई।
बच्चे ऊंची शिक्षा पायें
यौवन को रोजगार मिले
निर्धन को धन, सबको सुखी तन
राम नाम का जाप।
अनेकों शुभकामनाओं के साथ। बधाई।
होली की सबको बधाई।
———– डॉ0 सतीश चंद्र पाण्डेय, चंपावत।

Comments

7 responses to “होली की सबको बधाई”

  1. Geeta kumari

    रंग भरा हो जीवन सबका
    खुशियां पायें आप। बधाई
    होली की सबको बधाई।
    गम का साया, पास न फटके
    __________ होली पर बहुत सुंदर संदेश और बहुत सुंदर शुभकामनाएं देती हुई कवि सतीश जी की अतीव सुंदर कविता बहुत सुंदर भावनाएं और बहुत सुंदर शिल्प के साथ अति उत्तम प्रस्तुति
    ….. आपको भी होली की बहुत-बहुत बधाई सतीश जी

  2. होली की बहुत बहुत बधाई

  3. बहुत खूब

  4. होली पर बहुत सुंदर कविता happy holi

  5. होली की बहुत-बहुत बधाइयाँ सर

  6. सरल भाषा में शानदार लेखन

  7. होली के अवसर पर बहुत श्रेष्ठ रचना

Leave a Reply

New Report

Close