ईस्टर संडे

21 मार्च के बाद,
प्रथम पूर्णिमा के पश्चात
आने वाले पहले रविवार
ईस्टर संडे मनाया जाता है।
गुड फ्राइडे के बाद,
आने वाला प्रथम रविवार
ईस्टर संडे कहलाता है।
उषा काल में महिलाओं द्वारा,
की जाती है आराधना
क्योंकि इसी समय हुआ था,
प्रभु यीशु का पुनरुत्थान।
पौराणिक कथा के अनुसार,
गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को,
ईसा मसीह पुनः जी उठे,
करने उत्थान संसार का।
इसीलिए यह है एक पावन पर्व।
“ईस्टर संडे” के नाम का।
गिरजाघर में एकत्रित होकर,
जलाकर मोमबत्तियां
याद किया जाता है यीशु को,
दी जाती है बधाइयां।
प्रभु भोज में फिर शामिल होकर,
सब होते हैं प्रसन्न।
अपने-अपने घरों को भी,
मोमबत्ती और प्रकाश से करते हैं रौशन।
याद करते हैं यीशु के प्रेम के संदेश को,
शीश झुकाते हैं उनके प्रेम और सत्य के वेष को॥
_______✍गीता

Comments

6 responses to “ईस्टर संडे”

  1. Rishi Kumar

    बहुत सुंदर

  2. सुन्दर रचना। उम्दा प्रस्तुति

    1. Geeta kumari

      बहुत-बहुत धन्यवाद सतीश जी

    1. बहुत-बहुत धन्यवाद भाई जी🙏

Leave a Reply

New Report

Close