श्री राम’ के नाम पर बोलो…!!

श्री राम’ के नाम पे बोलो
कब तक तुम राजनीति करोगे?
ब्रह्म विरोधी, कर्म विरोधी
बोलो कब तक तुम छुप पाओगे
पूँछ रहा है मुझसे भारत
कैसी ये राजनीति हुई है
चारों ओर है संकट गहरा
श्री राम की भी तौहीन हुई है
देश बेंच कर बोलो कब तक
श्री राम के नाम पे खाओगे
जब तुमको मृत्यु आएगी
नरक में भी सीट नहीं पाओगे।।

Comments

2 responses to “श्री राम’ के नाम पर बोलो…!!”

  1. Praduman Amit

    राजनीति पर कटाक्ष।

    1. धन्यवाद 

Leave a Reply

New Report

Close