मेरे हृदय की घंटियों को
किसी ने जोर से बजाया है
मैं आनंदित हो उठी हूं
तुम्हारा फोन आया है
तुम्हारा फोन आया है।
ह्रदय की सरजमी को तुमने
अंदर तक हिलाया है
तुम्हारा फोन आया है
तुम्हारा फोन आया है।
तुमको याद आई है मेरी
या किसी ने दिल दुखाया है
तुम्हारा फोन आया है
तुम्हारा फोन आया है।
बात कुछ भी हो लेकिन सच तो यही है
बरसों बाद तुमने फिर से मेरा दरवाजा खटखटाया है
तुम्हारा फोन आया है
तुम्हारा फोन आया है।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.