तेरा सजदा – 40
कोई मन्दिर में तुझे सज़ाता
कोई मस्जिद से तुझे बुलाता
….. यूई
तेरा सजदा – 40
कोई मन्दिर में तुझे सज़ाता
कोई मस्जिद से तुझे बुलाता
….. यूई
तेरा सजदा – 39
कोई घंटी बजा कर तुझे धियाता
कोई ढोल पीट कर तुझे रिझाता
….. यूई
तेरा सजदा – 38
कोई लंबे जीवन के लिए आता
कोई इससे छुटकारा पाने को आता
….. यूई
तेरा सजदा – 37
कोई इस जन्म को तेरे पास है आता
कोई अगले जन्मो के लिए है आता
….. यूई
तेरा सजदा – 36
कोई आशीर्वाद ले कर है धियाता
कोई आशीर्वाद दे कर है धियाता
….. यूई
तेरा सजदा – 35
कोई सफेद कपड़ों में तुझे सज़ाता
कोई बस खुद को ही खूब सज़ाता
….. यूई
तेरा सजदा – 34
कोई अकेले में बैठ तुझे धियाता
कोई भीड़ में नाच तुझे धियाता
….. यूई
तेरा सजदा – 33
कोई सिक्कों से तुझे तुलाता
कोई सिक्कों में खुद तुल जाता
….. यूई
तेरा सजदा – 32
कोई पक्षियों को पूज तुझे धियाता
कोई पक्षियों को मार तुझे रिझाता
….. यूई
तेरा सजदा – 31
कोई ख़ुद को धागे बाँध कर धियाता
कोई तुझको धागों में बाँध धियाता
….. यूई
तेरा सजदा – 30
कोई तुझको सब दे कर खुश होता
कोई तुझसे सब ले कर खुश होता
….. यूई
तेरा सजदा – 29
कोई तरतीब से तुझे धियाता
कोई बिन तरतीब तुझमें समाता
….. यूई
तेरा सजदा – 28
कोई तेरे पास रो कर आता
कोई तेरे से दूर् हो रोता
….. यूई
तेरा सजदा – 27
कोई छप्पन भोग से तुझे रिझाता
कोई अंग अपना काट तुझे चड़ाता
….. यूई
तेरा सजदा – 26
कोई तुझे सूख में ही जपता
कोई तुझे बस दुःख में जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 25
कोई तुझे प्यार से जपता
कोई तुझे निहार के जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 24
कोई तेरे जन्म को जपता
कोई तेरे मरन को जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 23
कोई तुझे भोग लगा कर जपता
कोई ख़ुद को खिवा कर जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 22
कोई तुझे भूखा रह कर जपता
कोई भर पेट खा कर ना जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 21
कोई तुझे शांत बैठ कर जपता
कोई तुझे नाच नाच कर जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 20
कोई सब पाने को जपता
कोए सब खोने को जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 19
कोई तुझे इक रंग में जपता
कोई तुझे हर रंग में रमता
….. यूई
तेरा सजदा – 18
कोई तुझे बस ख़ुद में जपता
कोई तुझे हर शय में जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 17
कोई तुझे इक नाम में जपता
कोई तुझे कितने नामों से जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 16
कोई हवाओ में बैठ कर जपता
कोई गुफाओं में छिप कर जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 15
कोई तेरा नाम ओड़ के जपता
कोए तेरा नाम लिख के जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 14
कोई झंडे पे लिख कुछ जपता
कोई झंडे के रंगों में जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 13
कोई पानी में डूब तुझे जपता
कोई आग पे चल तुझे जपता
….. यूई
तेरा सजदा – 12
कोई दिन में इक बार ना जपता
कोई दिन भर तुझे जपता रहता
….. यूई
तेरा सजदा – 11
कोई दिए की लौ में रमता
कोई बाती की लौ में रमता
….. यूई
तेरा सजदा – 10
कोई पथरो में देख् तुझे भजता
कोई बिन देखे ही तुझको भजता
….. यूई
तेरा सजदा – 9
कोई ध्यान में जा करता सजदा
कोई शोर मचा कर करता सजदा
….. यूई
तेरा सजदा – 8
कोई धूप जला कर करता सजदा
कोई धुनी रमा कर करता सजदा
….. यूई
तेरा सजदा – 7
कोई मनके गिन गिन करता सज़दा
कोई मनके चुन चुन करता सजदा
….. यूई
तेरा सजदा – 6
कोई माला घूमा कर करता सज़दा
कोई माला नचा कर करता सज़दा
….. यूई
तेरा सजदा – 5
कोई आग लगा कर करता सज़दा
कोई आग बुझा कर करता सज़दा
….. यूई
तेरा सजदा – 4
कोई बाहे जोड़ कर करता सज़दा
कोई बाहे खोल कर करता सज़दा
….. यूई
तेरा सजदा – 3
कोई सर उठा कर करता सज़दा
कोई सर झुका कर करता सज़दा
….. यूई

कुछ गरीबों का आशना
फिर जला है शायद
राजा जी के महल में
आज रोशनी कुछ और है
……यूई
Please confirm you want to block this member.
You will no longer be able to:
Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.