वक़्त के साँचे में ढलना सीख लो
गुफ्तगू का शीरीं लहजा सीख लो
छोड़ कर तुम आहनी अपनी रविश
मोम की सूरत पिघलना सीख लो
कायदा पढ़ना नहीं काफी मियां
कायदे से बात करना सीख लो
शोख लहरों सा मचलना छोड़ कर
शांत सागर सा ठहरना सीख लो
दोस्तों से प्यार तो करते सभी
दुश्मनों से प्यार करना सीख लो

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.