Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

Prerna

Profile photo of Prerna

Prerna

@prerna_11 • Joined Jun 2023 • Active 3 years ago

Remove Connection

Are you sure you want to remove from your connections?

Cancel Confirm
  • Profile
  • Timeline
  • Connections
  • Groups
  • Blog
  • Forums
Prerna

by Prerna

ऐ चाँद, ये नूर कहाँ से लाया तू!?

July 4, 2023 in हिन्दी-उर्दू कविता

कोई है हकीकत, ख़्वाब है या,
उस दूर फलक की माया तू!
ऐ चाँद, मुझे एक राज़ बता,
ये नूर कहाँ से लाया तू?

बस चाँदनी की ये बात है या,
कोई और फितूर है पाया तू!
ऐ चाँद, मुझे एक राज़ बता,
ये नूर कहाँ से लाया तू?

है दिलकश तू भरपूर मगर,
गुरूर से ना भरमाया तू!
ऐ चाँद, मुझे एक राज़ बता,
ये नूर कहाँ से लाया तू?

यूँ ही उम्र गुज़ार दूँ तकते तुझे,
किसी हूर का है सरमाया तू!
ऐ चाँद, मुझे एक राज़ बता,
ये नूर कहाँ से लाया तू?
ये नूर कहाँ से लाया तू!?

~प्रेरणा भारद्वाज

Comments Off on ऐ चाँद, ये नूर कहाँ से लाया तू!?

Prerna

by Prerna

मैं रास्ता मोड़ लूँ क्या!?

June 30, 2023 in शेर-ओ-शायरी

ये वास्ता तोड़ दूँ क्या?
मैं रास्ता मोड़ लूँ क्या!?
~ प्रेरणा भारद्वाज

6 Comments »

Prerna

by Prerna

मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!❤

June 22, 2023 in हिन्दी-उर्दू कविता

मैने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!❤

एक राजकुमारी मैना की,
दूजा था भोला वैरागी,
इस कथा को संग दोनो ने सींचा है,
मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!

एक हट रही देवी सती की,
वरने शिव को अपने पति की,
तप कर के जिसने महादेव को जीता है,
मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!

उस स्नेह, प्रीत और मान के खातिर,
जल गई शिव के सम्मान के खातिर,
वो वैरागी भी कभी वियोग मे चीखा है,
मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!

सौ जन्मों को शिव ने राह तकी है,
नए रूप मे लौटी हर बार सती है,
वो समय भी तो प्रतीक्षा मे बीता है,
मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!

क्या मोह करे वो उन महलों का,
क्या मोल रखे गौरा गहनों का,
शिव बिन जिसका संसार ही फीका है,
मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!

ये अमर कथा ही तो भक्ती है,
गौरी ही तो शिव की शक्ति है,
हुए एक जो “शिव शक्ति” अमीता हैं,
मैंने प्रेम शिव पार्वती से सीखा है!!!

~प्रेरणा भारद्वाज🌹

20 Comments »

Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .