मैं बनूँ फूल बगिया का
तमन्ना है यही है मेरी।
भला हो मुझसे जगिया का
तमन्ना है यही मेरी।।
बीच झाड़ी लताओं के
लाल पीले गुलाबी -सा।
हरे उपवन की हरियाली में
मस्त झूमूँ शराबी-सा।।
मिले काँटे या कोमलता
रहूँ हर हाल में हँसता।
रहूँ खुशबू में तर होकर
इतर बाँटू मैं नित सस्ता।।
तमन्ना है यही मेरी
Comments
5 responses to “तमन्ना है यही मेरी”
-

Sunder
-

Good
-

Nice
-

वाह
-

Nice
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.