माँ

तू जो होती माँ
मैं कभी ना रोती माँ

मैं भी स्कूल में सबके साथ
तेरे बनाए पराठे खाती..माँ

सब बच्चो की तरह
मैं भी ठहाके लगाती..माँ

तू जो होती माँ
मैं कभी ना रोती.. माँ

जब भैय्या मुझे चिढ़ाते
तुम उसे डाँटती..माँ

मेरी पढ़ाई के लिए
पापा से तुम,लड़ जाती..माँ

तु जो होती माँ
मैं कभी न रोती माँ

मेरा बचपन खिल जाता
तेरा प्यार जो मिल जाता माँ

तु जो होती माँ
मैं कभी ना रोती माँ

ज़िंदगी इतनी दुश्वार ना होती

अगर तू होती माँ

मैं कभी ना रोती माँ ।

राजनंदिनी रावत

Comments

15 responses to “माँ”

  1. Neetu Avatar
    Neetu

    Bht mst likha h

  2. Kavita Avatar
    Kavita

    Superb ?

  3. Armaan Avatar
    Armaan

    waooo… superr

  4. Ashok Avatar
    Ashok

    Nice poem thanks for you

  5. Hemraj Avatar
    Hemraj

    ?bhot acha likha ? nice line ??

  6. Jai Avatar
    Jai

    Bohot khubsurat likha hai ?❤

  7. Ravi Avatar
    Ravi

    Bhut khub

  8. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close