हिन्दी देवी गीत – भक्ति दान दे दो |

हिन्दी देवी गीत – भक्ति दान दे दो |
हे प्रमेशवरी हे दुर्गेशवरी भक्ति दान दे दो |
काली कपालिनी दैत्य दलिनी शक्ति दान दे दो |
जगत जननी माँ अम्बे जगदम्बे तुम हो |
दुख हरनी सुख करनी माँ अम्बे तुम हो |
हे प्रकाशीनी आनंद करनी मुक्ति दान दे दो |
हे प्रमेशवरी हे दुर्गेशवरी भक्ति दान दे दो |
माँ शारदा कालिका कमला तेरा ही रूप है |
वैषणों बिंध्यवाशिनी काम रूप अद्द्भुत है |
हे माँ छिन्नमस्तिका मुझे रक्षित दान दे दो |
हे प्रमेशवरी हे दुर्गेशवरी भक्ति दान दे दो |
भय हारिणी कस्ट निवारिणी तुम ज्ञान दायिनी |
भक्त भव तारिणी जग कल्याणी सिंह वाहिनी |
चंड मुंड दामिनी मुझ संकट युक्ति दान दे दो |
हे प्रमेशवरी हे दुर्गेशवरी भक्ति दान दे दो |
कर कमल शंख चक्र कटार धर तुम आओ |
नैन विशाल काली केस कमर कर तुम आओ |
चरण धुली मस्तक भारती अर्पित दान दे दो |
हे प्रमेशवरी हे दुर्गेशवरी भक्ति दान दे दो |
श्याम कुँवर भारती (राजभर)
कवि /लेखक /गीतकार /समाजसेवी
बोकारो झारखंड मोब -9955509286

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

+

New Report

Close