गलतफहमियों में जीना
अच्छा लगता है…..
मुझको तेरा हर एक बहाना
अच्छा लगता है…..
कभी तू रोये कभी
तेरी बातें मुझे रुलायें
मुझको तेरा इठलाना
अच्छा लगता है…..
कभी नजर उठाकर
तू बोले मुझसे तौबा !
मुझको तेरा नजर झुकाना
अच्छा लगता है…..
लड़ती है तू पर
प्यार भी मुझको करती है
मुझको देखकर तेरा छुप जाना
अच्छा लगता है…..
अच्छा लगता है….
Comments
3 responses to “अच्छा लगता है….”
-

This comment is currently unavailable
-

Tq
-
-
अतिसुंदर भाव
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.