अपने लहू से

समस्त देशवासियों को
#स्वतंत्रता दिवस की 74 वी वर्षगांठ पर हार्दिक मंगलकामनाएँ
राजेन्द्र मेश्राम-नील
*******************

अपने लहू से तर,
धरा का शृंगार कर,
सोई हुई चेतना को,
इतना तो भान दे |

भावी वर्तमान भूत ,
सब को बिसारकर ,
कर तू नवल काज ,
देश को उत्थान दे |

फूंक दे प्राणों में प्राण ,
है हो गए जो निष्प्राण ,
उनके हृदय चित्त ,
उर स्वाभिमान दे |

जन्मदायिनी जो मेरी ,
मातृभूमी भारती है,
विजयी पताका नभ ,
छोर तक तान दे |

रचना-#राजेन्द्र_मेश्राम_नील

Comments

6 responses to “अपने लहू से”

  1. himanshu ojha

    Very nice
    Please Meri likhi Kavita “azaadi” padhke bataeye kaisi hai

  2. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    सुन्दर प्रस्तुति

Leave a Reply

New Report

Close