“अब दिल्ली दूर नहीं”

किसानों ने ‘अब दिल्ली दूर नहीं’
यह नारा सत्य कर दिखाया है
पूरे देश को अपनी व्यथा से
रूबरू करवाया है
पर कुछ सियासत के घोंड़ो के
कान पर जूं नहीं रेंगता है
सारा देश देख रहा पीड़ित किसान
पर सरकार को दिखाई नहीं पड़ता है
पानी की बौछार करें कभी
आँसू गैस का छिड़काव करें
पर किसान के हौसले को
कोई हथियार ना छलनी कर सके
तुम डटे रहो बस अड़े रहो
देखो अब दिल्ली दूर नहीं
तुम्हारे साथ है देश की शक्ति
तुम हो इतने कमजोर नहीं…

Comments

4 responses to ““अब दिल्ली दूर नहीं””

  1. Geeta kumari

    किसानों के प्रति किए गए दुर्व्यवहार का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत करती हुई संजीदा रचना

    1. धन्यवाद आपका बहुत बहुत

Leave a Reply

New Report

Close