Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

इंसान नहीं, आप ईश्वर…

By abhinav kumar Posted on April 18, 2020 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

My introduction :- “अभिनव कुमार एक साधारण छवि वाले व्यक्ति हैं । वे इकतालीस वर्षीय हैं व दिल्ली में रहते हैं । वे विधायी कानून में स्नातक हैं और कंपनी सचिव हैं । वे इसी पेशे से बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं । अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर उन्हें कविताएं लिखने का शौक है या यूं कहें कि जुनून सा है ! सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वे इससे तनाव मुक्त महसूस करते हैं । वे गंभीर व संवेदनशील रचनाएं लिखने में ध्यान केन्द्रित करते हैं ख़ासकर के जो राष्ट्र हित में हों । उनकी कविताओं में शिक्षा, सीख व भाव होते हैं । उनका प्रयास सीधी व सहज कविताएं लिखने का होता है जो जन जन के दिल तक जा सकें व हर एक को आसानी से समझ आ सकें । वे इसे समय सदुपयोग का एक रचनात्मक माध्यम मानते हैं । अभी तक वे कई रचनाएँ लिख चुके हैं । उनके विचारों ने सामाजिक मीडिया में कई व्यक्तियों को लाभान्वित भी किया है । कविता लिखकर उन्हें ऐसी अनुभूति होती है मानो हर ख़्वाहिश पूरी हो गई हो । क्यूंकी – “जब दिल से उत्पन्न, फ़िर सब कुछ संपन्न, मन प्रसन्न, खुद से प्रोत्साहन” ।

उभरते कवि – आपके “अभी” (अभिनव)”

Gratitude to all doctors…..Thanks a ton 🙏🏻

इंसान नहीं, आप ईश्वर…

स्वीकार कीजिए कृतज्ञता,

देशभक्ति की आप पटकथा ।

दिल से आभार,

आप ना मानें हार ।

हर समय कार्यशील,

जैसे पत्थर मील ।

करें देश की सेवा,

ना रात, ना दिन देखा ।

आप हैं जैसे सैनिक,

तत्पर और निर्भीक ।

छोड़ परिवार व सुख,

करें देखभाल, भूल ख़ुद ।

आपके अनथक प्रयास,

डालते हममें आस ।

हम होते स्वस्थ,

आपकी मशक्कत ।

आप डालते ऊर्जा,

खिले चेहरा मुरझा ।

भावुक आज है मन,

तारीफ़ अनंत, शब्द कम ।

आंखें आज हैं नम,

देख आपका दमखम ।

पानी में जैसे नमक,

जाना आपका महत्व ।

अनगिनत उपकार,

प्रसन्नतापूर्वक उपचार ।

भाव से धन्यवाद,

कम पड़ रहे जज़्बात ।

आपके बहुत अहसान,

अब तक था अनजान ।

शुक्र गुज़ार और गर्व,

आप निभा रहे धर्म ।

नमन करूं हाथ जोड़,

ना आप, तो मैं कमज़ोर ।

आपका योगदान,

ना चाहे प्रमाण ।

लीजिए अभिवादन,

चित्त से अभिनन्दन ।

वैद्य, चिकित्सक, डॉक्टर,

इंसान दिखें, पर ईश्वर…

इंसान दिखें, पर ईश्वर…

स्वरचित – अभिनव ✍🏻

abhinav
abhinav kumar

4 Comments

  1. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    April 18, 2020 at 9:52 am

    Nice

    Log in to Reply
  2. Pragya Pragya says:
    April 18, 2020 at 2:15 pm

    Oh..

    Log in to Reply
  3. Dhruv Dhruv kumar says:
    April 26, 2020 at 6:32 am

    Nyc

    Log in to Reply
  4. Abhishek Abhishek kumar says:
    May 10, 2020 at 10:35 pm

    ओह

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .