ईश्वर की खोज

ढूंढता है तू जिसको
सागर की गहराइयों में
वह तो छिपा है खुद
तुम्हारी ही परछाइयों में ।
क्यों दर-दर की ठोकरें खाता है
उसे पाने के लिए
समझना है तो समझो खुद को
जमाने के लिए ।
ना प्रयाग में मिलेगा
ना हरिद्वार में मिलेगा
मन की आंखों से निहारो
जीवन के तार तार में मिलेगा ।
वीरेंद्र

Comments

5 responses to “ईश्वर की खोज”

  1. Pragya Shukla

    सुंदर भाव

  2. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    बहुत खूब

Leave a Reply

New Report

Close