ऑनलाइन कक्षाएं

ऑनलइन कक्षाओं का आया दौर,
विद्यार्थी घर में हो रहे हैं बोर
एक बोली मुझसे, मैडम आपकी बहुत याद आए,
हम सखियां भी अब मिल नहीं पाएं
दूजी बोली, मन नहीं लगे सुबह और शाम,
मम्मी कराती हैं ,घर के भी काम
मैनें सबको बोला है, जल्दी ही टीका आएगा
पहले सा मौसम लाएगा..
बच्चाें थोड़ा सब्र करो, वो दिन जल्दी है आएगा
वो दिन जल्दी ही आएगा….

*****✍️गीता*****

Comments

22 responses to “ऑनलाइन कक्षाएं”

  1. Isha Pandey

    क्या बात है, वर्तमान में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं पर इतनी बेहतरीन कविता। बहुत ही सुंदर।

  2. Geeta kumari

    रोज़ का ही अनुभव साझा किया है ईशा जी ।समीक्षा के लिए बहुत सारा धन्यवाद

  3. आप सावन मंच का चमकता सितारा हैं गीता जी। अपनी कविताओं से हमें अभिभूत करते रहा करिये। वाह

  4. Geeta kumari

    इतने सम्मान के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद पीयूष जी 🙏
    जी बिल्कुल कविताएं ज़रूर मिलेंगी आपको पढ़ने के लिए ।

  5. आपकी हर कविता शानदार है। वाह

    1. Geeta kumari

      सादर आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद सर 🙏

  6. कोरोना वैश्विक महामारी के चलते यह ऑनलाइन कक्षाओं के दौर आया है। जिसका आपने बहुत ही सटीक चित्रण किया है आपने। वर्णनात्मक शैली की इस विशिष्टता को सैल्यूट है। आपकी कवि दृष्टि जीवन का हर छोर छूती है। वाह

  7. Geeta kumari

    सुन्दर समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर 🙏
    ये सब बातें जिनका कविता में जिक्र किया है ,ये तो विद्यार्थियों के साथ रोज ही हो जाती हैं। कविता को पसंद करने के लिए आभार सर ।

  8. बहुत ही अच्छा लिखा है आपने गीता जी। समसामयिक होने के साथ सरस् भी है।

    1. Geeta kumari

      इस टिप्पणी के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद रमेश जी🙏
      बहुत बहुत आभार

  9. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    वाह वाह क्या बात है!!!!!!!!!! अतिसुंदर चित्रण

    1. Geeta kumari

      समीक्षा के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया भाई जी , सादर आभार 🙏

  10. सुन्दर अभिव्यक्ति

    1. Geeta kumari

      धन्यवाद सुमन जी

    1. Geeta kumari

      Thanks Allot Chandra ji 🙏

  11. Wow बहुत खूब

    1. Geeta kumari

      Thank you so much Kamla ji

  12. मोहन सिंह मानुष Avatar

    सुंदर अभिव्यक्ति

    1. Geeta kumari

      धन्यवाद मोहन जी

  13. प्रतिमा

    कोरोना महामारी के चलते सब कार्य रुक से गए हैं, इसका असर विद्यालय पर भी पड़ा है और बच्चों पर भी
    वर्तमान स्थिति से अवगत कराती बहुत सुंदर पंक्तियां

  14. Geeta kumari

    आपकी इस समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रतिमा जी।

Leave a Reply

New Report

Close