Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

ओ हरजाई

By Madhumita Bhattacharjee Nayyar Posted on August 19, 2016November 26, 2018 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

तू कहाँ छुप गया है,

ना कोई खबर ना पता है,

ज़िन्दगी भी वहीं ठहर गई ,

मेरी दुनिया भी तभी सिमटकर रह गई,

लफ़्ज़ ठिठुर रहे हैं,

अहसास सर्द पङे हैं,

जज़्बातों में जमी है बर्फ की चादर,

चाहत की आग सुलग रही पर दिल के अंदर।

अधर अभी भी तपते हैं,

तेरे अधरों को महसूस करते हैं,

आँखों में आ जाती नमी है,

सब कुछ तो है मगर,एक तेरी कमी है,

नज़रों को तेरे साये का नज़र आना भी बहुत है,

तू जो दिख जाये तो ‘उसकी’ रहमत है,

तेरे सीने में छुप जाने को जी चाहता है,

तुझे अंग लगाने को दिल करता है।

तेरे सुदृढ़ से बाहुपाश,

घेरकर मुझको आसपास,

मुझे अपने में समा लेना तेरा,

तेरी धङकनों में समा जाना मेरा

और मेरी साँसों का,

एक जुगलबन्दी मानों धङकनों और श्वासों का,

एक अदृश्य धागे से बंधे थे हम,

जिसे चटकाकर,तोङ गये एक दिन तुम।

आज भी उसी दुनिया में रहती  हूँ,

तेरी साँसों को ही जीती हूँ,

धङकनों में बसी हैं धङकनें तुम्हारी,

तन-मन में महकती बस खुश्बू तुम्हारी

जो महका सी जाती है यादों को,

ज़रा बहका भी जाती मेरे दिल को,

हर पल तेरी यादों को है समर्पित,

खुद को तो तुझे कभी का कर दिया अर्पित।

अब ये दिल मेरा मानता ही नही,

मेरी अब सुनना ये चाहता भी नही,

कब तक इसे मनाऊँगी,

झूठे दिलासों से बहलाऊँगी,

मुझसे तो ये रूठकर है बैठा,

हर पल तेरा नाम है रटता,

किसी दिन तुझे ढूढ़ने निकल ना जाये,

वापस फिर मेरे हाथ ना आये।

मेरी नसों में बहते रुधिर

की हर बूंद है अधिर,

समाकर तेरा नाम अपने मे,

जो गूंज उठती हर स्पन्दन में,

अब तो आँखें भी तेरी तस्वीर दिखाती है,

पलकें किसी तरह तुझे अपने में छुपाती हैं,

जो दुनिया ने देख सुन लिया नाम तेरा,तो होगी रुसवाई,

आजा अब तो साँसें तेरे लिए ही अटकी हैं,ओ हरजाई ।।

©मधुमिता

Madhumita Bhattacharjee Nayyar

7 Comments

  1. Ajay Nawal says:
    August 20, 2016 at 12:24 am

    NICE ??

    Log in to Reply
    1. Madhumita Bhattacharjee Nayyar says:
      August 20, 2016 at 3:23 pm

      शुक्रिया

      Log in to Reply
  2. anupriya sharma says:
    August 20, 2016 at 1:27 pm

    beautiful one mandumita ji

    Log in to Reply
    1. Madhumita Bhattacharjee Nayyar says:
      August 20, 2016 at 3:31 pm

      शुक्रिया

      Log in to Reply
  3. Vaibhav says:
    August 28, 2016 at 7:33 pm

    Very intense and full of emotions…
    Very nice

    Log in to Reply
    1. Madhumita Bhattacharjee Nayyar says:
      August 28, 2016 at 7:36 pm

      आभार

      Log in to Reply
  4. राम राम नरेशपुरवाला says:
    October 28, 2019 at 12:55 pm

    Shabash

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .